बुजुर्ग पति ने पहले की पत्नी की हत्या फिर खुद झूल गया फांसी पर

Ads

बुजुर्ग पति ने पहले की पत्नी की हत्या फिर खुद झूल गया फांसी पर

  •  
  • Publish Date - November 30, 2018 / 01:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

ग्वालियर। जिले में एक बुजुर्ग पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इन दोनों बुजुर्ग पति पत्नी की लाश घर के अंदर मिली है। इस घटना के पीछे ग्रह कलेश बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े –राम मंदिर निर्माण के लिए आरएसएस निकालेगा रथ यात्रा, पूरे देश में करेगा भ्रमण
दअरसल पनिहार थाना पुलिस को आज शुक्रवार को सूचना मिली थी कि महुच गांव के एक मकान में पति पत्नी की लाश घर के अंदर पड़ी हुई है। जब पुलिस सूचना पर मोके पर पहुची तो पति रामबाबू किरार की लाश घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और पत्नी ममता की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी जिसके मुहं से खून निकल रहा था। वही पुलिस ने बताया कि महुच गांव में रहने वाले 65 साल के रामबाबू किरार अपनी पत्नी ममता किरार के साथ गांव में रहते थे और खेती किसानी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। वही मृतकों के दो बेटे देवेंद्र व महेंद्र हैं जो ग्वालियर में रहकर अपना व्यापार कर रहे थे। लेकिन आशंका है कि रामबाबू ने आपसी विवाद के चलते पति रामबाबू ने अपनी पत्नी ममता की गला घोंटकर हत्त्या की और उसके बाद खुद फांसी पर लटक गया होगा। वहीं परिजनों कहना था कि उनके माता-पिता कई सालों से गांव में रहकर किसानी कर रहे थे और उन दोनों के बीच बहुत प्रेम था लेकिन उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसका कारण नहीं पता है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।