शिक्षिकाओं ने 11 वी की छात्राओं से बारी-बारी से उतरवाए कपड़े ?

Ads

शिक्षिकाओं ने 11 वी की छात्राओं से बारी-बारी से उतरवाए कपड़े ?

  •  
  • Publish Date - January 11, 2018 / 11:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में बेटियां कितनी असुरक्षित हैं इस बात का खुलासा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि किसी स्कूल में 11 वी क्लास की युवती के पुरे कपडे उतरवा कर उसकी तलाशी ली गयी और उन्हें धमकाया भी गया। घटना मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की है। जहां  11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने रुपए चोरी होने की शिकायत की थी। जिसके बाद स्कूल की शिक्षिकाओं ने सारी लड़कियों की तलाश ली। लेकिन इसके बावजूद भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने दो छात्राओं को एक के बाद एक सारे कपड़े उतरवा दिए और छात्राओं को पूरा निर्वस्त्र कर दिया।और इसके साथ ही दोनों छात्राओं को धमकी दी गई कि अगर वो बाहर जाकर इस बारे में किसी को बताएंगी तो उनके साथ इससे भी बुरा किया जाएगा।

 

डर के कारण दोनों छात्रा ने किसी से कुछ नहीं कहा अगले दिन जब दोनों छात्राएं, शिक्षिकाओं के डर की वजह से स्कूल नहीं गई, तो उनके अभिभावकों को शक हुआ। परिजनों ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने पूरा मामला बता दिया। इसके बाद दोनों छात्राओं के अभिभावकों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मामले की शिकायत की। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी और स्कूल के प्रभारी प्राचार्य शिक्षिकाओं के समर्थन में उतर आए है। उनका आरोप है कि दोनों छात्राओं के परिजनों ने शिक्षिकाओं से अभद्रता की है। उन्होंने इस बाबत पुलिस थाने में शिकायती आवेदन दिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने स्कूल की दो शिक्षिकाओं से जवाब मांगा है। पुलिस ने भी दोनों तरफ से दिए गए आवेदनों को स्वीकार कर मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले में पुलिस छात्राओं से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिक्षिकाओं के जवाब के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।

ये भी पढ़े – मेकाहारा अस्पताल में 6 बच्चों की मौत के बाद जागा प्रशासन

 इस घटना के बाद से गुस्‍साए परिजनों ने स्‍कूल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उन्‍हें शांत करवाया।