(GaN Charger Technology/ Image Credit: Pexels)
GaN Charger Technology: आज के समय में बाजार में GaN Charger तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। देखने में ये सामान्य चार्जर (GaN Charger Technology) जैसे ही लगते हैं। लेकिन इनके अंदर इस्तेमाल होने वाली तकनीक काफी अलग होती है। GaN का पूरा नाम गैलियम नाइट्राइड है। यह एक खास मटेरियल है जो बिजली को ज्यादा तेजी और बेहतर तरीके से संभाल सकता है। इसी वजह से इसे फास्ट चार्जिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
पहले ज्यादातर चार्जर में सिलिकॉन तकनीक (GaN Charger Technology) का इस्तेमाल होता था। लेकिन अब कई कंपनियां सिलिकॉन की जगह गैलियम नाइट्राइड का उपयोग कर रही हैं। GaN एक ऐसा सेमीकंडक्टर मटेरियल है जो ज्यादा वोल्टेज और पावर को आसानी से संभाल सकता है। इसकी मदद से बिजली का ट्रांसफर तेज होता है और ऊर्जा की बर्बादी भी कम होती है। यही कारण है कि GaN Charger कम गर्म होते हैं और ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करते हैं।
आम सिलिकॉन चार्जर की तुलना में GaN Charger कई मामलों में बेहतर होते हैं। ये आकार में छोटे और वजन में हल्के होते हैं किन पावर देने की क्षमता ज्यादा होती है। सिलिकॉन चार्जर लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर ज्यादा गर्म हो सकते हैं जबकि GaN Charger कम गर्मी पैदा करते हैं। इसके अलावा छोटे आकार के बावजूद इनमें कई चार्जिंग पोर्ट दिए जा सकते हैं। जिससे एक ही चार्जर से मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
GaN तकनीक वाले चार्जर तेज चार्जिंग, कम गर्मी और बेहतर ऊर्जा दक्षता के कारण (GaN Charger Technology) यूजर्स की पसंद बन रहे हैं। इनका इस्तेमाल खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें एक ही चार्जर से कई डिवाइस चलाने होते हैं। हालांकि, GaN Charger की कीमत सामान्य चार्जर से ज्यादा हो सकती है। लेकिन बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी उपयोगिता के कारण इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।