रिश्तेदार ने नाबालिग को धकेल दिया जिस्मफरोशी के धंधे में, पुलिस ने ऐसे बचाया, आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

Ads

रिश्तेदार ने नाबालिग को धकेल दिया जिस्मफरोशी के धंधे में, पुलिस ने ऐसे बचाया, आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 25, 2020 / 08:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

बलिया: न्‍यायपीठ बाल कल्‍याण समिति की पहल पर पुलिस और मजिस्‍ट्रेट की संयुक्‍त टीम ने बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान पर बृहस्‍पतिवार को छापेमारी कर देह व्‍यापार में धकेली गई एक 15 वर्षीय किशोरी को मुक्‍त करा लिया । पुलिस ने इस मामले में किशोरी की एक महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

Read More: सरकार निजीकरण से जुटाएगी पूंजी, सुविधाएं बढ़ेंगी, आम आदमी की जेब कटना तय

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शुक्रवार को बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर मुहल्ले में कल पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापेमारी कर एक 15 वर्षीया किशोरी को मुक्त कराया । उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की पहल पर पुलिस ने किया ।

Read More: खुड़मुड़ा मर्डर केस, सीएम बघेल ने परिजनों को बंधाया ढांढस, 4 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, आरोपी का एक और स्केच जारी

पुलिस ने इस मामले में बलिया शहर कोतवाली में भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में महिला के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है तथा उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है । उन्होंने बताया कि किशोरी बिहार की रहने वाली है और गिरफ्तार महिला उसकी रिश्तेदार है।

Read More: दुष्कर्म का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर 7 सालों से बना रहा था अवैध संबंध