किशोरी ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

किशोरी ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

किशोरी ने फांसी लगा कर आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: October 15, 2020 5:31 am IST

बांदा (उप्र), 15 अक्टूबर (भाषा) बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित छेड़खानी से तंग आकर एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

चिल्ला थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामाश्रय सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘ गांव की 17 साल की एक लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।’

उन्होंने बताया, ‘लड़की के बड़े भाई की तहरीर पर उसी के एक रिश्तेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए बाध्य करने का अभियोग दर्ज किया गया है। शिकायत में छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही गयी है।’

सिंह ने बताया कि ‘सितंबर माह में उसके साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। मामला थाने तक तो आया था, लेकिन बाद में परिजनों ने आरोपी से समझौता कर लिया था। संभवतः इसी से परेशान होकर लड़की ने आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।’

भाषा सं जफर शोभना

शोभना


लेखक के बारे में