मुजफ्फरनगर, 20 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को बंदरों के झुंड से डर कर भाग रही 13 वर्षीय एक लड़की की अपने घर की छत से गिरने के बाद मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के नोली गांव में कक्षा आठ में पढ़ने वाली लड़की कपड़े सुखाने छत पर गई थी, तभी बंदरों का एक झुंड उसके पीछे पड़ गया।
पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, जिले के भोपा थाना क्षेत्र में गंग नहर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है।
भाषा शुभांशि दिलीप
दिलीप