रायपुर में जल्द ही बनेगा टेनिस कोर्ट, इतनी आएगी लागत

Ads

रायपुर में जल्द ही बनेगा टेनिस कोर्ट, इतनी आएगी लागत

  •  
  • Publish Date - July 22, 2018 / 03:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जल्द ही करीब तीन एकड़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त टेनिस कोर्ट बनने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 के प्रथम अनुपूरक बजट में एक करोड़ रूपए का प्रावधान करने की घोषणा की है। घोषणा के बाद खेल विभाग ने कवायद तेज कर दी है। यह पूरी तैयारी छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नेशनल गेम्स को देखते हुए की जा रही है।

टेनिस कोर्ट इंदिरा गांधी कृषि विवि के पास बनाया जाएगा। इसकी लागत करीब 13 करोड़ रुपए आएगी। गौरतलब है कि कृषि विवि ने जो जमीन संस्कृति विभाग को दी थी, वही जमीन अब खेल विभाग को सौंप दी गई है। जमीन का निरीक्षण खेल विभाग के अधिकारियों ने कर लिया है। जल्द ही ड्रॉइंग तैयार होगी और टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। टेंडर के बाद टेनिस कोर्ट बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : खत्म हुआ इंतजार, गोठ एप के साथ स्मार्टफोन इस तारीख से बंटेंगे

टेंडर के बाद 1 साल के भीतर इसका काम पूरा हो जाएगा। बता दें कि राजधानी में लंबे समय से आधुनिक सुविधाओं से युक्त टेनिस कोर्ट की कमी महसूस की जा रही थी। इससे खिलाड़ियों को भी तैयारियों में दिक्कतें आ रही थीं। अब एक साल के अंदर कोर्ट तैयार हो जाएगा। जिसका फायदा खिलाड़ियों को मिलने लगेगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्मांण शुरू होगा।

वेब डेस्क, IBC24