ग्वालियर में नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू का कहर, 15 लोगों की हो चुकी है मौत

Ads

ग्वालियर में नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू का कहर, 15 लोगों की हो चुकी है मौत

  •  
  • Publish Date - September 5, 2017 / 05:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

 

मध्य प्रदेश में शासन-प्रशासन स्वाइन फ्लू की रोकथाम को लेकर भले ही लाख दावें कर रहा हो. लेकिन जमीनी हकीकत इससे दूर नजर आ रही है. जानकारी के मुताबिक ग्वालियर चंबल संभाग के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए जरूरी टेमी फ्लू वैक्सीन खत्म हो गयी है। जिसके चलते स्वाइन फ्लू के रोगियों का उपचार करने वाले चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ का भी अब तक वैक्सीनेशन नहीं हो सका है. साथ ही एन-95 मास्क भी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं हैं. इलाज के नाम पर केवल टैमी फ्लू टेबलेट ही विभाग के पास उपलब्ध है। ऐसे में स्वाइन फ्लू का खतरा और बढ़ गया है. बता दें कि स्वाइन फ्लू से इस सीजन में 4 मौतें हो चुकी हैं. बावजूद इसके स्वास्थ्य महकमा संजीदा नजर नहीं आ रहा है. जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड में वेंटिलेटर तक की व्यवस्था नहीं है।