तालाब से निकला 23 किलों का कछुआ, देखकर रह जाएंगे हैरान
तालाब से निकला 23 किलों का कछुआ, देखकर रह जाएंगे हैरान
जांजगीर-चाम्पा के बम्हनीडीह क्षेत्र के चोरिया गांव के तालाब में मिले 23 किलो का कछुआ लोगों के बीच कौतुहल का विषय बना रहा. चोरिया के समलैया तालाब में राजा खान द्वारा मछली पकड़ने के दौरान विशालकाय कछुआ, जाल में फंस गया था और जब जाल को बाहर निकालकर देखा गया तो बड़ा कछुआ देखकर सभी हैरत में पड़ गए. इस तरह तालाब के पास लोगों की भीड़ भी बढ़ गई. 23 किलो का कछुआ देखकर हर कोई हैरान नजर आया. ग्रामीणों के मुताबिक, समलैया तालाब 100 साल पुराना है, पर किसी को भी अंदाजा नहीं था कि तालाब में विशालकाय कछुआ है. हालांकि, कछुआ पकड़ने वाले राजा खान ने कछुआ को तालाब में एक बार फिर छोड़ दिया, जिस पर सभी ने युवक राजा खान की तारीफ की है।

Facebook


