रेणुका सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा सरकार में 20-20 जैसी कोई बात नहीं, लखमा की समझ उनसे ज्यादा

रेणुका सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा सरकार में 20-20 जैसी कोई बात नहीं, लखमा की समझ उनसे ज्यादा

रेणुका सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा सरकार में 20-20 जैसी कोई बात नहीं, लखमा की समझ उनसे ज्यादा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: September 10, 2019 12:26 pm IST

रायपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा के नेता विधानसभा चुनाव की हार के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। कांग्रेस की सरकार में 20-20 जैसी कोई बात नहीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरी दमदारी के साथ जनता के हित पर फैसला ले रहे हैं और उनका क्रियान्वयन भी किया जा रहा है।

read more : कांग्रेस नेत्री की बेटी के कथित ऑडियो क्लिप को लेकर बड़ा खुलासा, इस शख्स ने बताई सच्चाई

इसके साथ ही उन्होने कहा कि पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता के हितों के लिए फैसले लेकर विकास कार्य कर रहे हैं। राज्य में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कार्य हो रहा है। दोनों मिलकर प्रदेश के विकास की नई गाथा लिख रहे हैं।

read more : पीसीसी चीफ का ऐलान 13 सितंबर को? ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित तीन बड़े नेताओं से 12 ​को मिलेंगी सोनिया गांधी

वहीं कवासी लखमा को निरक्षर बताने वाले बयान पर राजेंद्र तिवारी ने कहा की रेणुका सिंह की समझ की कमी है। लखमा भले निरक्षर हों लेकिन उनका राजनैतिक अनुभव और आईक्यू लेवल काफी ज्यादा है। ऐसे ही उनके इलाके की जनता उन्हे लगातार चुनाव जिताते नहीं आ रही है। रेणुका सिंह से उनकी समझ और आईक्यू कहीं ज्यादा है।

read more : हर जगह के निराशा हाथ लगने के बाद पाकिस्तान ने UNHRC में उठाया कश्मीर का मुद्दा, पेश किया 115 पेज का झूठ का पुलिंदा

वहीं मतूराम को पार्टी में रखने वाले रेणुका सिंह के बायन पर राजेंद्र तिवारी ने कहा की मंतूराम ने भाजपा की पोल खोलकर असलियत सामने ला दी है। भाजपा का चाल चरित्र सबके सामने आ चुका है। रेणुका सिंह इस पर क्यों कुछ नहीं कहती हैं।

read more : केंद्रीय राज्यमंत्री ने साधा निशाना, राज्य में हो रहा ढाई—ढाई साल का टी20 मैच..लखमा के लिए कही ये बात

बता दें कि रेणुका सिंह ने मंत्री कवासी लखमा के लिए कहा था कि अनपढ़ को मंत्री नहीं बनाना चाहिए और उन्होने कहा था कि राज्य में भूपेश और सिंहदेव ढाई ढाई साल का टी20 खेल रहे हैं और जनता पिस रहा है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/LcgXbLdzJEg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com