भाजपा के मुखपत्र “चरैवेति” में किसान आंदोलन पर विवादित लेख से मचा बवाल

Ads

भाजपा के मुखपत्र "चरैवेति" में किसान आंदोलन पर विवादित लेख से मचा बवाल

  •  
  • Publish Date - July 11, 2017 / 04:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

 

मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन की लपटें शांत होती नजर नहीं आ रही हैं.. भाजपा के मुखपत्र चरैवेति में किसान आंदोलन को लेकर छपे विवादित लेख को लेकर नया बवाल मच गया है। इस लेख में किसान आंदोलन को कांग्रेस की साजिश बताया गया है। किसानों की सरकार पर साजिशाना वार शीर्षक से छपे इस लेख को भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ दीपक विजयवर्गीय ने लिखा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के कुछ षडयंत्रकारी नेताओं और अपराधियों ने आंदोलन की आड़ में सरकार पर साजिशाना वार किया। भाजपा का दावा है कि वो चरैवेति के इस अंक को प्रदेश के हर पोलिंग बूथ पर पहुंचाएगी। वहीं, चरैवेति में लेख छपने पर बौखलाए कांग्रेसियों ने उल्टे भाजपा को घेरा है.. कांग्रेस का कहना है कि किसानों के साथ छल करने वाली भाजपा और उसकी सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है।