आकाश विजयवर्गीय मामले में आज भोपाल की स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई, बीजेपी ने शुरू की ये मुहिम
आकाश विजयवर्गीय मामले में आज भोपाल की स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई, बीजेपी ने शुरू की ये मुहिम
इंदौर। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय के द्वारा नगर निगम के अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटने के बाद अब भाजपा ने इंदौर शहर में एक मुहिम छेड़ दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर भर में आकाश विजयवर्गीय के पोस्टर्स लगाए हैं, इन पोस्टर में सैल्यूट आकाश जी लिखा हुआ है। और उन्हें द्वारा निगम अधिकारी की पिटाई को महान बताने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी करने वाले 7 आरक्षक बर्खास्त, सभी आरक्षक फरार, जांच में जुटी
भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय अभी जिला जेल में है, और उनकी जमानत याचिका इंदौर कोर्ट से खारिज हो चुकी है। आज मामले के सुनवाई भोपाल की स्पेशल कोर्ट में होगी। भाजपा आज राजवाड़ा पर जंगी प्रदर्शन भी करेगी और सैकड़ों की संख्या में शहर भर में पोस्टर्स लगाकर आकाश को सराहा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी और ट्रंप की जापान में हुई मुलाकात, ट्रंप ने दी पीएम मोदी को जीत की बधाई
बता दे कि बुधवार को जर्जर मकान तोड़ने गए नगर निगम अधिकारियों पर अपने बल्ले से धुआंधार बैटिंग करने के मामले में विधायक आकाश फिलहाल जेल में हैं। आकाश ने जहां नगर निगम और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं नगर निगम भी भाजपा और आकाश के खिलाफ होते दिखाई दे रहा है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/JyPxtzwEEww” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


