पंच तत्व में लीन हुआ मुरैना का लाल, कातिलों से बदला लेगा शहीद का बेटा

Ads

पंच तत्व में लीन हुआ मुरैना का लाल, कातिलों से बदला लेगा शहीद का बेटा

  •  
  • Publish Date - August 14, 2017 / 02:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

 

जम्मू के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हुए मुरैना के तरसमा गांव के नायब सूबेदार जगराम सिंह तोमर का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया गया…इस दौरान शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा…ग्वालियर से पार्थिव शरीर को सुबह पैतृक गांव तरसमा लाया गया…इस दौरान सड़क के दोनों ओर श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी…अंतिम संस्कार में मंत्री रुस्तम सिंह के साथ जिले के कलेक्टर और अन्य अधिकारी शामिल हुए.

सीएम शिवराज सिंह चैहान ने ट्वीट कर कहा कि…प्रदेश सरकार की ओर से शहीद जगराम सिंह तोमर के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि सौंपी जाएगी…इसके अलावा परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से एक मकान और परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी दी जाएगी…शहीद जगराम सिंह के परिवार में उनकी पत्नी ओमवती देवी, दो बेटियां 18 साल की खुशबू और 14 साल की रोशनी और  एक 9 साल का बेटा नीरज है…अंतिम संस्कार के दौरान नीरज ने अपने पिता के कातिलों से बदला लेने की बात कही.