BAT-BMS App Banned India 2026 / Image Source : FILE / X
नई दिल्ली : BAT-BMS App Banned India 2026 : केंद्र सरकार ने गूगल और एप्पल को अपने ऐप स्टोर से ‘BAT-BMS’ ऐप हटाने का आदेश दिया है। इस ऐप का गलत इस्तेमाल करके लोग सड़कों पर चल रहे ई-रिक्शा को दूर से ही बंद कर रहे थे, जिससे ड्राइवरों की रोजी-रोटी और सड़क सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
यह ऐप असल में ई-रिक्शा की बैटरी की सेहत और वोल्टेज की जांच करने के लिए बनाया गया था। E-Rickshaw Bluetooth Battery Hack Security लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने इसका गलत तरीका ढूंढ निकाला। कई सस्ते ई-रिक्शा में लगे ब्लूटूथ बैटरी पैक में पासवर्ड या सिक्योरिटी लॉक नहीं होता है। शरारती तत्व 10 से 15 मीटर की दूरी से अपने मोबाइल ऐप को इन गाड़ियों की बैटरी से कनेक्ट कर देते हैं और उसे बंद कर देते हैं।
Google Apple Remove Epoch Li-ion App इस वजह से कई गरीब ड्राइवरों के ई-रिक्शा अचानक सड़कों पर ठप हो रहे हैं और उन्हें अपनी पूरे दिन की कमाई का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने ‘BAT-BMS’ और ‘Epoch Li-ion’ नाम के एक और ऐप की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, बड़े ब्रांड्स के सुरक्षित बैटरी सिस्टम पर इसका कोई असर नहीं होता है।
परिवहन मंत्री पंकज सिंह और विभाग के अधिकारी यात्रियों की सुरक्षा और ड्राइवरों के नुकसान को रोकने के लिए इस समस्या की समीक्षा कर रहे हैं। चलती गाड़ियों को इस तरह रिमोट से बंद करना ट्रैफिक में बड़े हादसे का कारण बन सकता है, इसलिए सरकार ऐप पर पाबंदी लगाकर इसे रोकने का प्रयास कर रही है।