Manish Kashyap on E20: इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल डलवाने के बाद 12000 किमी में खराब हुई यूट्यूबर मनीष कश्यप की टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस! कंपनी ने वारंटी देने से किया इंकार, वीडियो पोस्ट कर किया दावा

Ads

Manish Kashyap on E20: इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल डलवाने के बाद 12000 किमी में खराब हुई यूट्यूबर मनीष कश्यप की टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस! कंपनी ने वारंटी देने से किया इंकार, वीडियो पोस्ट कर किया दावा

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 01:10 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 01:11 PM IST

Manish Kashyap on E20 | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 12,000 किमी चलने के बाद खराब!
  • बिहार के फेमस यूट्यूबर का बड़ा दावा
  • कार खराब होने पर ठहराया सरकार और टोयोटा को जिम्मेदार

पटना: Manish Kashyap on E20 देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिलाने की सरकार की पहल के बीच इससे जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Manish Kashyap on E20 दरअसल, मनीष कश्यप से दावा किया है कि उनकी नई प्रीमियम एमपीवी (MPV) टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Innova HyCross) मात्र 12,000 किलोमीटर चलने के बाद खराब हो गई। उन्होंने दावा किया है कि फ्यूल टैंक से निकाले गए पेट्रोल में 20 फीसदी से अधिक इथेनॉल और अशुद्धियां (कचरा) पाई गई हैं। इसके कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है और आरोप लगाया है कि टोयोटा ने इस समस्या को वॉरंटी में कवर करने से मना कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो​​

उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘अभी मैं Toyota के सर्विस सेंटर पर हूं और देख सकते हैं यहां पे मेरी हाई क्रॉस गाड़ी जो इनोवा हाई क्रॉस है वो 10,000 कि.मी. के सर्विस होने के बाद फिर से सर्विसिंग के लिए आई है। और क्यों आई है बताइए आप बताइए? ये सर की गाड़ी आई है।’

उन्होंने कहा क ये एथेनॉल 50% है। बट ये जो हम लोग डायरेक्ट निकाले हैं ना जब टैंक खोले तो इसमें 40% के आसपास दिख रहा है और इसमें और कचरा भी दिख रहा है। ये पता नहीं कहां से कचरा मिक्स हो जा रहा है एथेनॉल में।

‘पेट्रोल में 20 फीसदी से ज्यादा इथेनॉल’

मनीश कश्यप ने टोयोटा के सर्विस सेंटर में फ्यूल टैंक से निकले तेल को दिखाते हुए चीफ मैकेनिक से पुष्टि कराते हुए दावा किया कि ई20 कंपैटिबल इस कार में डल रहे पेट्रोल में 20 फीसदी से ज्यादा इथेनॉल मिला है और साथ ही यह भी कहा कि पेट्रोल में कचरा भी है। यह सब दिखाते हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप काफी भावुक हो गए और कहने लगे कि कमाई का पाई-पाई जोड़कर उन्होंने 40 लाख में कार खरीदी और 12 हजार किलोमीटर के बाद ही यह कबाड़ जैसी हालत में है और इसके लिए नितिन गडकरी दोषी है। नितिन गडकरी की वजह से आज हजारों लोगों की गाड़ियों में दिक्कतें आ रही है। मनीष से यह भी सुझाव दिया कि भले वह शुद्ध पेट्रोल की कीमत 20 रुपये प्रति लीटर ज्यादा लें, लेकिन लोगों को विकल्प तो दें।

इन्हें भी पढ़ें:-

E20 पेट्रोल क्या है?

पेट्रोल में 20% तक इथेनॉल मिलाकर तैयार किया गया ईंधन।

मनीष कश्यप ने क्या आरोप लगाया?

उनकी कार खराब हुई क्योंकि पेट्रोल में 20% से ज्यादा इथेनॉल और कचरा मिला।

कौन सी कार खराब हुई?

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, जो उन्होंने 40 लाख में खरीदी थी।