सौतेला बेटा कर रहा था दुष्कर्म, रिपोर्ट लिखवाने गई मां से पुलिस ने मांगी रिश्वत
सौतेला बेटा कर रहा था दुष्कर्म, रिपोर्ट लिखवाने गई मां से पुलिस ने मांगी रिश्वत
खजुराहो के राजनगर थाने में fir दर्ज कराने गई महिलाओ ने पुलिस पर FIR के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है…जिसकी शिकायत लेकर महिलाएं खजुराहो एसडीओपी ऑफिस पहुंची जहां उन्होंने अपनी आप बीती सुनाई।
दरअसल पीड़ित महिला के मुताबिक उसका पति पिछले 2 महीने से लापता है… और उसका सौतेला बेटा उसके साथ बार बार जबरन दुष्कर्म को अंजाम देता है…आरोपी सौतेले बेटे का नाम खालिद है और वो एक ढाबे पर काम करता है…और जब भी वो FIR लिखाने थाने जाती है तो उससे 1000 रुपये मांगे जाते हैं… यहीं नही SDOP ऑफिस पहुंची दूसरी महिला फरियादी ने भी FIR के बदले पुलिस पर 5000 रुपए मांगने का आरोप लगाया…पहले तो SDOP इधर उधर की बातें कर मामले को टालते रहे लेकिन बाद में जांच की बात कही ।

Facebook


