सोशल साइट पर इन दिनों छाया ब्लू व्हेल गेम… पुलिस के साथ लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है…गेम के आखिरी स्टेज में जाने पर आत्महत्या जैसी वारदात को अंजाम देना होता है…इसे लेकर लोग डरे-सहमे हैं…वहीं कुछ बच्चों ने इसे मजाक का जरिया भी बना लिया है…ऐसा ही एक मामला इंदौर में आया है… यहां चंदन नगर में 11वीं के एक छात्र ने अपने दोस्तों को मैसेज कर ब्लू व्हेल गेम का फाइनल स्टेज पूरा करने की बात कही और छत से ही वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया…दोस्तों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी…जिसके बाद पुलिस अपार्टमेंट पहुंची और छात्र को उतारकर थाने ले आई…छात्र को थाने लाने के बाद पता चला, कि वो अपने दोस्तों से मजाक कर रहा था…पुलिस ने छात्र और उसके माता-पिता की काउंसलिंग की…और बाद में उसे छोड़ दिया…लेकिन इस तरह का मजाक किसी और पर भारी भी पड़ सकता है…आपने भेड़िया आया भेड़िया आया वाली कहानी तो सुनी होगी…IBC24 आपसे इस तरह के मजाक नहीं करने की अपील करता है।