विद्वानों का अनोखा क्रिकेट टूर्नामेंट, धोती कुर्ता पहन संस्कृत कमेंट्री के साथ खेला मैच

Ads

विद्वानों का अनोखा क्रिकेट टूर्नामेंट, धोती कुर्ता पहन संस्कृत कमेंट्री के साथ खेला मैच

  •  
  • Publish Date - February 13, 2019 / 08:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

वाराणसी। भारतीय विद्वान् अपनी संस्कृति बचाने क्या कुछ नहीं कर रहे ऐसा ही कुछ देखने मिला वाराणसी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान। जब संस्कृत स्कॉलर और छात्रों ने अपनी देशी पोशाक धोती कुर्ता में क्रिकेट खेला और लोगो को बेहतर सन्देश भी दिया कि वस्त्र कभी सफलता की सीढ़ी में बाधक नहीं होते।

ज्ञात हो कि पूरे मैच के दौरान मैच की कमेंट्री भी संस्कृत में की गई। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक डॉ गणेश दत्त शास्त्री का कहना है कि “हम हर साल इस टूर्नामेंट का आयोजन करते हैं। इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि हम देशी टच के साथ मैच खेलते हैं। जिसमे ड्रेस से लेकर कमेंट्री तक संस्कृत में की जाती है।