Gujarat Road Accident News: आपस में टकराई दो तेज रफ्तार बाइक, मौके पर चले गई इतने लोगों की जान, सड़क पर मची चीख पुकार

Ads

Gujarat Road Accident News: गुजरात के आणंद जिले में आज दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 03:16 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 03:20 PM IST

Gujarat Road Accident News/image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • गुजरात के आणंद जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • दो तेज रफ्तार बाइक के आपस में टकराने से हुआ हादसा।
  • भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

Gujarat Road Accident News: आणंद: गुजरात के आणंद जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और इतने ही अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आणंद ग्रामीण थाने के निरीक्षक आर. एच. मारू ने बताया कि हादसा रविवार देर रात आणंद-बोरसद मार्ग पर नीजनंद रिजॉर्ट के पास हुआ, जब तीन-तीन लोगों को लेकर जा रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Gujarat Road Accident News: अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो गई और इतने ही अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान बोरसद तालुका के नापावंता गांव निवासी अरमान रफीक राणा (19), समीर राजूभाई राणा (19) और अंसार जुबेर बेलिम के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-