पत्नी ने पति के घर की चोरी ..सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पत्नी ने पति के घर की चोरी ..सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पत्नी ने पति के घर की चोरी ..सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: May 5, 2018 10:33 am IST

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में चोरी की एक अलग तरह का मामला दर्ज हुआ है। गोरखपुर थाने में एक पति ने अपनी पत्नी पर चोरी का केस दर्ज किया है।  पति के मुताबिक घर के सूनेपन का फायदा उठाकर पत्नी ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें- कड़कनाथ का ब्याह..गाजे बाजे के साथ निकली बारात.. बतख बनें बाराती..

सीसीटीवी कैमरे में चोरी की करततू कैद हो गई। जिसमें एक महिला ताला तोड़कर चोरी करते हुए दिखाई दे रही है। महिला के पति हिमांशु अग्रवाल ने अपनी पत्नी के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने टीपू सुल्तान का किया गुणगान, बीजेपी-कांग्रेस हुए हमलावर

दरअसल पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था जिसके कारण दोनो अलग रहने लगे हैं। इसी बीच महिला ने अपने पति के सूने घर का फायदा उठाया और ताला तोड़ कर कुछ कीमती चीजों को चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की वारदात के दौरान पति ऑफिस गया हुआ था। पति का नाम हिमांशु अग्रवाल है जो बिजली विभाग में इंजीनियर है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में