महोत्सवों के जश्न को लेकर कुछ सीमाएं जरूर हैं, लेकिन लोगों का जज्बा अभी भी बरकरार है: अमिताभ बच्चन

Ads

महोत्सवों के जश्न को लेकर कुछ सीमाएं जरूर हैं, लेकिन लोगों का जज्बा अभी भी बरकरार है: अमिताभ बच्चन

  •  
  • Publish Date - October 18, 2020 / 12:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

मुंबई, 18 अक्टूबर (भाषा) दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते भले ही इस बार दुर्गा पूजा के जश्न को लेकर कुछ सीमाएं हों, लेकिन लोगों का जज्बा अभी भी बरकरार है।

बच्चन (78) ने अपने ब्लॉग में लिखा कि शनिवार को शुरू हुआ नवरात्रि महोत्सव कोविड-19 के साए में किस तरह मनाया जा रहा है।

उन्होंने लिखा, ”महोत्सवों का सीजन शुरू हो चुका है…नवरात्रि और दुर्गा पूजा और जल्द ही दीवाली और दशहरा…हम सबके बीच जश्न को लेकर कुछ सीमाएं खड़ी हैं…लेकिन प्रार्थना और भलाई का जज्बा और जश्न का कारण न तो कभी बदला है और न ही कभी मिटा है। यह स्थिर और अपरिवर्तित रहा है।”

बच्चन ने कहा कि वह परीक्षा की इस घड़ी में लोगों के बीच संबंधों के मजबूत होने की कामना करते हैं।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश