फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को छत्तीसगढ़ में बैन करने का कोई प्रस्ताव नहीं, सीएम ने कहा विचारों की अभिव्यक्ति का सम्मान

Ads

फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को छत्तीसगढ़ में बैन करने का कोई प्रस्ताव नहीं, सीएम ने कहा विचारों की अभिव्यक्ति का सम्मान

  •  
  • Publish Date - December 29, 2018 / 10:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

रायपुर। बॉलीवुड फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि फिल्म को बैन करने का राज्य सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि हम विचारों की अभिव्यक्ति का हम सम्मान करते हैं।

वहीं पूर्व सीएम रमन के बदलापुर की राजनीति वाले बयान पर उन्होंने कहा कि क्या किसानों के खाते में 1200 करोड़ की राशि पहुंचाना बदलापुर की राजनीति है, क्या किसानों का कर्जामाफ करना बदलापुर की राजनीति है। जबकि शराबबंदी वाली बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को इतनी जल्दी क्यों है। हमने अपने घोषणापत्र में शराबबंदी को शामिल किया है और हम इसे करके रहेंगे।  

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर, 24 घंटे की घेराबंदी के बाद सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए 4 आतंकी 

उन्होंने कहा कि इस पर भाजपा को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बदलापुर वाले बयान पर कहा कि बात बदले की नहीं है, बात न्याय की है। झीरम में जवान और नेता शहीद हुए। उसकी जांच और नान घोटाले में अधूरी जांच को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगस्ता और पनामा जैसे मामलों की भी जांच होगी।