प्रदेश में बीजेपी नए सदस्य बनाने के लिए टारगेट से पीछे, लक्ष्य पूरा करने के लिए दिए ये निर्देश

प्रदेश में बीजेपी नए सदस्य बनाने के लिए टारगेट से पीछे, लक्ष्य पूरा करने के लिए दिए ये निर्देश

प्रदेश में बीजेपी नए सदस्य बनाने के लिए टारगेट से पीछे, लक्ष्य पूरा करने के लिए दिए ये निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: July 28, 2019 2:03 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा नए सदस्य बनाने के टारगेट से काफी पीछे चल रही है। रायपुर में भाजपा ने बैठक बुलाकर टारगेट पूरा करने के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। बैठक में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगरीय निकाय, जिला पंचायत के पदाधिकारी, निगम मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को बुलाया गया था।

ये भी पढ़ें: इस जिले के दौरे पर जनसंपर्क मंत्री, जानिए क्या रहेगा खास, इधर इस गांव के बच्चों को मिला स्कूल

2 चरणों में हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने प्रदेश भर से आये पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ में पिछली बार से 20 प्रतिशत ज्यादा नए सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है। प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी संतोष पांडेय ने कहा है, कि लोकसभा चुनाव में जिन लोगों ने मोदी को वोट दिया है, उन सभी को भाजपा का सदस्य बनाना है।

ये भी पढ़ें: शिविर में 436 दिव्यांगों और 217 बुजुर्गों को मिली मदद, 1200 से अधिक सहायक 

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रभारी बनाए जाने के बाद शिवराज सिंह का मानना है कि, इस बार 20 फीसदी ज्यादा 2 करोड़ 20 लाख नए सदस्यों के साथ देश भर में 13 करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/cs_TR2gU6YE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में