इनकी है 2000 बहनें, हर साल राखी बांधने के लिए लगती है लाइन

Ads

इनकी है 2000 बहनें, हर साल राखी बांधने के लिए लगती है लाइन

  •  
  • Publish Date - August 7, 2017 / 01:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

 

दो हजार बहनों का कोई एकलौता भाई हो सकता है कहने और सुनने में आश्चर्य लग रहा होगा लेकिन ये सही है आइए हम इनसे आपको मिलवाते है ये है बैतुल जिला मुख्यालय के गर्ग कालोनी के रहने वाले राजेन्द्र ठाकुर जो बैतुल नगर पालिका के जय प्रकाश वार्ड के पार्षद है जिनकी बीते 18 वर्ष पूर्व 25 मुहबोली बहने है जो इनकी समाज सेवा की वजह से अब बढ़कर तकरीबन दो हजार बहने हो गई है इनकी बहने जहां इनके किये परोपकार को लेकर इन्हें स्नेह से अपने हाथों की बनी इको फेंडली राखी बांधने आती है जिनमें हिन्दू समाज की ही नहीं बल्कि मुस्लिम सिक्ख ओर ईसाई हर समुदाय की बहने इन्हे राखी के साथ अपना प्यार बांधने आती है। अपनी बहनों को राखी पर्व पर उपहार के एवज में उनके लिए हर वर्ष नए नए तरीके से उपहार देते है इस वर्ष इनोहने अपनी बहनों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए ओर ट्रैफिक नियमो का पालन करने के लिए हेलमेट उपहार में दिए है।