विधानसभा में आज पूर्व सीएम उठाएंगे ये मुद्दा, सदन में जमकर हंगामे के आसार
विधानसभा में आज पूर्व सीएम उठाएंगे ये मुद्दा, सदन में जमकर हंगामे के आसार
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र में आज 52 विधायक अलग-अलग मुद्दों पर सदन में ध्यान आकर्षण करेंगे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह किसान कर्ज का सदन में मुद्दा उठाएंगे। कयास ये भी लगाए जा रहे है कि किसान कर्ज माफी के मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: चंद्रयान-2 की सफल उड़ान में जानिए प्रदेश के इस युवा वैज्ञानिक का योगदान, अब इस मिशन में जुटे प्रियांशु
इसके साथ ही आज विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो सकती है। वहीं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि गोवा से चली बदलाव की आंधी कर्नाटक होते हुए मध्यप्रदेश तक आ गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट और असफल सरकार जाने वाली है।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार गिरने के बाद आज विधानसभा में जमकर हंगामे के आसार, तय समय से
बता दे कि मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की आज की कार्यवाही के दौरान भी सदन में हंगामे के आसार है। कर्नाटक में सरकार गिरने को लेकर आज सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार हो सकती है। तो वहीं प्रदेश में लगातार हो रही मॉब लिंचिंग पर बिल को लेकर भी सदन में हंगामे के आसार है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/kW1vcHZFpok” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


