‘लवजेहादी का सिर कलम करने पर 20 लाख का इनाम’
'लवजेहादी का सिर कलम करने पर 20 लाख का इनाम'
रतलाम। पद्मावती फिल्म को लेकर करणी सेना लगातार विरोध दर्ज करा रही है। रतलाम में राजपूत करणी सेना की आमसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामडी ने विवादित बयान दिया।उन्होने मंच से अपील की कि लवजेहाद करने वालों का सिर कलम करने वालों को 20 लाख रूपए देंगे ।
ये भी पढ़ें- बंगाल का रसगुल्ला ओडिशा पर भारी, पर ट्विटर जारी जुबानी जंग

ये भी पढ़ें- गिर के शेर मध्यप्रदेश को नहीं देने पर गुजरात को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
इतना ही नहीं उन्होंने मंच से ही फिल्म पद्मावती के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को भी धमकाया। गोगामडी ने कहा की अगर फिल्म रिलीज हुई तो वे मुंबई जाकर भंसाली को सबक सिखाएंगे.
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में बंद होंगे शराब के अहाते

ये भी पढ़ें- गैंगरेप की गलत रिपोर्ट का मामला, सुल्तानिया अस्पताल का अधीक्षक सस्पेंड
वहीं इस बयान के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है. इस मामले में एडिशनल एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा है की वे कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग को देखकर कार्रवाई करेंगे.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


