मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 29 जून (भाषा) जिला पुलिस ने बताया कि गांव में छोटी सी बात को लेकर एक युवक की हत्या करने के आरोप में मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान जोहरा गांव निवासियों हरपाल, राहुल और शुभम के रूप में की है।
उन्होंने बताया कि हैंड पंप से पानी पीने के दौरान आरोपियों पर पानी का छींटा पड़ने को लेकर सोमवार को उन्होंने युवक की हत्या कर दी।
भाषा अर्पणा उमा
उमा