Samsung Galaxy Jump 5 Launch: Samsung ने फिर मचाया तहलका! 5,000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला फोन देख उड़ जाएंगे होश

Ads

Samsung Galaxy Jump 5 Launch: सैमसग ने साउथ कोरिया में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy Jump 5 लॉन्च किया है। यह फोन टेलीकॉम कंपनी KT Corporation के साथ मिलकर एक्सक्लूसिव तौर पर पेश किया गया है। यह डिवाइस खास तौर पर कोरियन मार्केट के लिए तैयार किया गया है।

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 04:43 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 04:49 PM IST

(Samsung Galaxy Jump 5 Launch/ Image Credit: Samsung)

HIGHLIGHTS
  • Samsung Galaxy Jump 5 साउथ कोरिया में लॉन्च हुआ।
  • KT Corporation के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप में पेश किया गया।
  • 5,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

नई दिल्ली: Samsung Galaxy Jump 5 Launch: सैमसंग ने गुरुवार को अपने होम मार्केट साउथ कोरिया में नया स्मार्टफोन Galaxy Jump 5 लॉन्च कर दिया है। यह फोन टेलीकॉम कंपनी KT Corporation के साथ मिलकर एक्सक्लूसिव तौर पर पेश किया गया है। सबसे खास बात यह है कि यह डिवाइस हाल ही में लॉन्च हुए Samsung A27 5G जैसा ही बताया जा रहा है। जिसमें डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लगभग समान है।

डिस्प्ले और डिजाइन फीचर्स (Display and Design Features)

Galaxy Jump 5 में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी ब्राइटनेस 800 nits तक जाती है और सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus Plus दिया गया है। फोन को तीन कलर ऑप्शन्स ब्लैक, ग्रीन और पिंक में लॉन्च किया गया है जो Galaxy A27 5G के कलर वेरिएंट्स से काफी मिलते-जुलते हैं।

प्रोसेसर और बैटरी परफॉर्मेंस (Processor and Battery Performance)

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। जिससे बेहतर स्पीड और परफॉर्मेंस देती है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और यह 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करता है।

कैमरा और सिक्योरिटी फीचर्स (Camera and Security Features)

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता (Price and Availability)

Samsung Galaxy Jump 5 की कीमत साउथ कोरिया में KRW 5,45,600 यानी लगभग 34,000 रुपये रखी गई है। यह Galaxy A27 5G से थोड़ा महंगा है। जिसकी शुरुआती कीमत भारत में 28,999 रुपये है। यह फोन 3 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और कंपनी ने अभी तक इसके सभी वेरिएंट्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

इन्हें भी पढ़ें:

Samsung Galaxy Jump 5 कहाँ लॉन्च हुआ है?

यह स्मार्टफोन साउथ कोरिया में लॉन्च किया गया है।

Galaxy Jump 5 किस कंपनी के साथ मिलकर लॉन्च हुआ है?

इसे KT Corporation के साथ मिलकर एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च किया गया है।

इस फोन की बैटरी क्षमता कितनी है?

इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

क्या Galaxy Jump 5 और Galaxy A27 5G एक जैसे हैं?

हाँ, दोनों के डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लगभग समान हैं।