Home » Madhya Pradesh » Decades-Old Motor Boat Emerges as Bargi Dam Water Level Drops
Mysterious Motor Boat Found In Bargi Dam : पानी घटते ही सामने आया बरगी बांध का दशकों पुराना राज! सतह पर दिखी रहस्यमयी नाव, ये गुप्त नाम बना चर्चा का विषय
Ads
जबलपुर के बरगी बांध का जलस्तर घटने के बाद दशकों से पानी में दबी एक पुरानी लोहे की मोटर बोट सतह पर दिखाई देने लगी है। इस रहस्यमयी बोट को देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जबकि इसके इतिहास को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
जबलपुर :Mysterious Motor Boat Found In Bargi Dam भीषण गर्मी के बाद तेजी से जलस्तर घटने के बाद जबलपुर का बरगी बांध इन दिनों किसी रहस्य से कम नहीं दिख रहा। पानी का स्तर घटते ही दशकों से जलसमाधि में दबी एक पुरानी लोहे की मोटर बोट अचानक सतह पर दिखाई देने लगी है। इस रहस्यमयी बोट को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
गहराइयों में छिपी मोटरबोट आई नज़र
बरगी बांध में मानसून से पहले जलस्तर करीब 55 फीट तक नीचे पहुंचा, तो पानी की गहराइयों में छिपी एक पुरानी मोटर बोट लोगों की नजरों में आ गई। लोहे से बनी इस बोट पर “Suma Raps Project Jabalpur” लिखा हुआ है, जिससे माना जा रहा है कि यह बरगी परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान इस्तेमाल की जाती थी। वर्षों तक पानी में डूबी रहने के कारण बोट पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, लेकिन अब यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है।
रहस्यमयी नाव का नाम दे रहे लोग
MP Tourism Bargi Dam Viral Video स्थानीय लोग इसे देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और इसके इतिहास को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। कोई इसे बरगी बांध के निर्माण की यादगार बता रहा है, तो कोई इसे रहस्यमयी नाव का नाम दे रहा है। अब यह पुरानी मोटर बोट सिर्फ एक जर्जर ढांचा नहीं, बल्कि बरगी बांध के इतिहास की एक अनकही कहानी बनकर सामने आई है। पानी बढ़ने के साथ यह फिर गहराइयों में समा जाएगी, लेकिन फिलहाल यह रहस्यमयी बोट लोगों की उत्सुकता का सबसे बड़ा केंद्र बनी हुई है।
किसी के पास नहीं है जानकारी
हालांकि इस मोटर बोट को देखने पहुंचने वाले पर्यटक भले ही अपने मन से और सुनी सुनाई बातों के हिसाब से इसके इतिहास का अंदाजा लगा रहे होंगे लेकिन आधिकारिक तौर पर इस मोटर बोट की वास्तविक जानकारी न ही बांध प्रबंधन के पास है न ही पर्यटन विभाग के पास।