V-Marc India Bonus Share: 39 रुपये के शेयर ने बदली निवेशकों की किस्मत! अब कंपनी एक पर 5 बोनस शेयर बांटेगी, रिकॉर्ड डेट मिस किया तो पछताएंगे

Ads

V-Marc India Bonus Share: स्मॉलकैप कंपनी वी-मार्क इंडिया पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी 5:1 बोनस इश्यू का ऐलान किया है। इसके लिए 7 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड टेड तय की गई है। जिसके आधार पर पात्र शेयरधारकों को फ्री शेयर मिलेंगे। (NSE: VMARCIND, BSE: 535380)

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 03:23 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 03:47 PM IST

(V-Marc India Bonus Share/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • V-Marc India पहली बार 5:1 बोनस शेयर जारी करेगी।
  • बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 7 जुलाई 2026 तय की गई है।
  • IPO का भाव 39 रुपये था, शेयर अब 1,600 रुपये के पार पहुंच चुका है।

नई दिल्ली: V-Marc India Bonus Share: स्मॉलकैप कंपनी वी-मार्क इंडिया (V-Marc India) ने अपने निवेशकों के लिए पहली बार बोनस शेयर जारी करने का फैसला लिया है। कंपनी 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी यानी जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी का 1 शेयर होगा उन्हें ही मुफ्त में 5 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। यह फैसला निवेशकों के लिए बड़ी राहत की खबर मानी जा रही है। कंपनी इलेक्ट्रिकल सेक्टर में वायर्स, केबल्स, स्विच, स्विचगियर, पीवीसी पाइप और अन्य इलेक्ट्रिकल उत्पादों का निर्माण और बिक्री करती है।

7 जुलाई तय हुई रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट में बदलाव करते हुए अब 7 जुलाई 2026 तय की है। इससे पहले रिकॉर्ड डेट 3 जुलाई घोषित की गई थी जिसे बाद में संशोधित कर दिया गया। रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के शेयरधारकों की सूची में होंगे वही बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे। इसलिए निवेशकों के लिए इस तारीख का खास महत्व है।

शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

वी-मार्क इंडिया का IPO वर्ष 2021 में 39 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। अब कंपनी का शेयर 1,610 रुपये के स्तर तक पहुंच चुका है। इस दौरान शेयर ने निवेशकों को लगभग 4,675% का शानदार रिटर्न दिया है। पिछले तीन वर्षों में इसमें 1,800% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। वहीं एक साल में शेयर करीब 343% और पिछले छह महीनों में 135% से अधिक चढ़ चुका है। कंपनी का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,708 रुपये और निचला स्तर 359.70 रुपये रहा है।

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन बना बड़ी ताकत

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। इस दौरान कंपनी का राजस्व बढ़कर 1,797 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 896 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी बढ़कर 201 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा करीब तीन गुना बढ़कर 100 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 36 करोड़ रुपये था। मजबूत वित्तीय नतीजों और लगातार बढ़ते कारोबार की वजह से कंपनी निवेशकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

V-Marc India कितने बोनस शेयर दे रही है?

कंपनी 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। यानी 1 शेयर पर 5 मुफ्त शेयर मिलेंगे।

बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट क्या है?

कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 7 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

V-Marc India का IPO किस कीमत पर आया था?

कंपनी का IPO वर्ष 2021 में 39 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था।

शेयर ने अब तक कितना रिटर्न दिया है?

पिछले 5 वर्षों में कंपनी के शेयर ने करीब 4,675% का शानदार रिटर्न दिया है।