(Tesla vs BYD EV/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Tesla vs BYD EV: दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग अब EV की तरफ रूख कर रहे हैं। इसी वजह से पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार काफी तेजी से विस्तार कर रहा है और इसमें Tesla और BYD जैसी कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
2026 की दूसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, चीन की कंपनी BYD ने बिक्री के मामले में टेस्ला को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक BYD ने लगभग 5,57,090 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं जबकि टेस्ला की बिक्री करीब 3,96,500 यूनिट रही। दोनों कंपनियों के बीच लगभग 1.6 लाख वाहनों का अंतर देखा गया। जो BYD की बढ़त को साफ दिखाता है।
BYD ने सिर्फ घरेलू बाजार ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी पकड़ मजबूत की है। कंपनी ने यूरोप, साउथ-ईस्ट एशिया और लैटिन अमेरिका जैसे क्षेत्रों में अपनी बिक्री बढ़ाई है। अब कंपनी की कुल बिक्री का करीब 43% हिस्सा विदेशी बाजारों से आ रहा है। जो उसकी वैश्विक रणनीति की सफलता को दर्शाता है।
हालांकि शुरुआत में टेस्ला ने बढ़त बनाई थी लेकिन BYD ने अपनी रणनीति बदलकर तेजी से वापसी की है। चीन में टैक्स छूट खत्म होने के बाद शुरुआती समय में BYD की बिक्री थोड़ी धीमी हुई थी। लेकिन बाद में कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर ध्यान दिया और फिर से नंबर-1 की स्थिति हासिल कर ली। इससे EV मार्केट में प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक हो गई है।