Saharanpur News: बंद कमरे में इस हाल में मिली महिला-पुरुष की लाश, खौफनाक नजारा देख पुलिस के भी उड़े होश

Ads

Saharanpur News: सहारनपुर जिले में किराए के एक कमरे में 38 वर्षीय पुरुष और 24 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 09:29 AM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 03:39 PM IST

Saharanpur News/Photo Credit: AI Image

HIGHLIGHTS
  • सहारनपुर में किराए के कमरे से एक पुरुष और एक महिला के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले
  • पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं
  • पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है

सहारनपुर। Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में किराए के एक कमरे में 38 वर्षीय पुरुष और 24 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया। पुलिस अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि सदर बाजार थाने को बुधवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि एसबीआई कॉलोनी में तिरंगा चौक के पास किराए के आवास में रहने वाले एक व्यक्ति ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया है और बार-बार खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं दे रहा।

Saharanpur News यादव ने कहा, ‘‘जब पुलिस मौके पर पहुंची और खिड़की से अंदर झांका तो उसे परिस्थितियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद दरवाजा तोड़कर खोला गया और कमरे से एक पुरुष एवं एक महिला के शव बरामद हुए।’’ पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है।

 पंखे से लटका हुआ मिला पुरुष का शव

अधिकारी के अनुसार, पुरुष केरल का मूल निवासी था और सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में काम करता था तथा महिला गागलहेड़ी थाना क्षेत्र की निवासी थी। पुलिस ने मृतकों के नामों का अभी खुलासा नहीं किया है। यादव ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि व्यक्ति ने पहले अपनी कलाई की नसें काटीं और फिर फंदे पर लटक गया जबकि महिला की मौत संभवत: कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई।’’ उन्होंने कहा कि महिला के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले। पुरुष का शव छत के पंखे से लटका हुआ मिला और उसकी कलाई से खून बह रहा था जबकि महिला का शव फर्श पर पड़ा था।

Saharanpur News पुलिस ने बताया कि एक पड़ोसी ने किसी काम से मकान का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस से संपर्क किया गया। उसने कहा, ‘‘पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।’’

 

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

सहारनपुर में क्या हुआ?

किराए के एक कमरे में एक पुरुष और एक महिला मृत पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या पुलिस ने मौत की वजह बता दी है?

नहीं। पुलिस ने केवल शुरुआती आशंका जताई है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा।

क्या यह हत्या का मामला है?

फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्या मृतकों की पहचान सार्वजनिक की गई है?

क्या मृतकों की पहचान सार्वजनिक की गई है?

पुलिस ने अभी तक दोनों मृतकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।