मध्यप्रदेश में 7 दिनों के भीतर 3 बाघों की मौत हो चुकी है. अब बालाघाट के मुक्की रेंज में मादा बाघ का शव मिला है. बाघ की उम्र 6 से 7 माह बताई जा रही है. इससे पहले कटनी के बड़वारा और शहडोल के खेत में बाघ का शव मिला था.
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में सप्ताहभर के अंदर दो बाघों की मौत, खेत में मिला बाघ का शव
23 जनवरी को मध्यप्रदेश के कटनी के बड़वारा वन परिक्षेत्र में बाघ का शव बरामद हुआ था. उस समय बाघ के शरीर पर चोट के निशान मिले थे. इस घटना के तीन दिन बाद शनिवार 27 जनवरी को शहडोल के जयसिंह नगर वनपरिक्षेत्र के देवरा गांव के खेत में बाघ का शव बरामद हुआ था. पुलिस बाघ का शव बरामद कर मामले की जांच में जुटी ही थी. कि अब बालाघाट में बाघ का शव मिला है.
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में और कितने बाघों की चढ़ेगी बलि? बड़वारा में बाघ का शव बरामद
सप्ताहभर में ही तीनों बाघों की मौत वाकई चिंताजनक, वनविभाग को मुस्तैद रहने की जरूरत है ताकि मध्यप्रदेश में एक के बाद एक हो रहे बाघों की मौत पर लगाम लगाया जा सके.
वेब डेस्क, IBC24