मध्य प्रदेश के कान्हा अभयारण्य में मिला बाघ का शव

मध्य प्रदेश के कान्हा अभयारण्य में मिला बाघ का शव

मध्य प्रदेश के कान्हा अभयारण्य में मिला बाघ का शव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 9, 2021 10:14 am IST

भोपाल, नौ मई (भाषा) मध्य प्रदेश के कान्हा बाघ अभयारण्य से एक बाघ का शव मिला है।

कान्हा बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक एस. के. सिंह ने रविवार को बताया कि कान्हा बाघ अभयारण्य के भैंसाघाट रेंज से शनिवार को इस बाघ का शव मिला। बाघ की मौत करीब 10-15 दिन पहले हुई होगी।

उन्होंने कहा कि बाघ की उम्र करीब 13 साल रही होगी और प्रथम दृष्ट्या इसकी पहचान टी-44 बाघ के रूप में हुई है।

भाषा रावत अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में