प्रदेश में आज 865 नए कोरोना मरीज आए सामने, 13 कोरोना मरीजों की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या 7736

Ads

प्रदेश में आज 865 नए कोरोना मरीज आए सामने, 13 कोरोना मरीजों की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या 7736

  •  
  • Publish Date - November 7, 2020 / 02:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज 865 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 76 हजार 468 हो गई।

Read More News: प्रदेश की राजधानी में आयोजित बैठक में शामिल होंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, क्षेत्रीय कार्यकारी बैठक में भैयाजी जोशी भी

आज प्रदेशभर में 792 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 13 मरीजों की मौत उपचार के दौरान मौत हो गई। मध्यप्रदेश  में अब तक 3017 मरीजों की मौत हो चुकी है । वहीं प्रदेश में स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 65 हजार 715 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More News: भारत में कोविड-19 के मामले 83 लाख के पार, कुल 76,56,478 लोग हुए संक्रमण 

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 7736 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।