प्रदेश में आज 9 नए कोरोना मरीज आए सामने, 6 मरीज अंबिकापुर में और 3 मरीज रायपुर से मिले

प्रदेश में आज 9 नए कोरोना मरीज आए सामने, 6 मरीज अंबिकापुर में और 3 मरीज रायपुर से मिले

प्रदेश में आज 9 नए कोरोना मरीज आए सामने, 6 मरीज अंबिकापुर में और 3 मरीज रायपुर से मिले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: June 23, 2020 9:24 am IST

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में आज फिर से 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें से 3 मरीज सीतापुर ब्लॉक के और 3 अंबिकापुर ब्लाक से पाए गए हैं। ये सभी मरीज अलग—अलग प्रदेशों से लौटने के बाद क्वारंटाइन किये गए थे। जिसके बाद अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 24 पहुंच गई है। रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: CGBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम: बालिकाओं ने फिर मारी बाजी, 10वीं में 76…

 इसके पहले आज राजधानी रायपुर से भी 3 मरीज सामने आए हैं। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी के पिता और सास-ससुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद पुरानी बस्ती थाने को सील किया गया है। थाना प्रभारी के पिता बिहार से आये थे, टीआई समेत पूरे थाना स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है। पुरानी बस्ती थाने का कामकाज का जिम्मा टिकरापारा थाना को सुपुर्द किया गया है।

ये भी पढ़ें: देश में सबसे कम कम्यूनिटी ट्रांसफर छत्तीसगढ़ में, सिंहदेव बोले-लोगों की जागरूकता और स्वास्थ्यकर्म…

छत्तीसगढ़ में अब तक 2311 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 812 हो गई है। जिनमें से छत्तीसगढ़ में 1487 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं होंगी या नहीं! सु…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com