शहीदों को श्रद्धांजलि, सीएम बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

शहीदों को श्रद्धांजलि, सीएम बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

शहीदों को श्रद्धांजलि, सीएम बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 10, 2019 4:51 am IST

किरंदुल। दंतेवाड़ा के कुआंकोंडा नक्सली हमले में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने श्रद्धाजंलि दी। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर सीएम बघेल और गृहमंत्री ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

श्रद्धांजलि सभा में सीएम बघेल और गृहमंत्री के साथ केदार कश्यप, बैदूराम कश्यप, लच्छु कश्यप, देवती कर्मा, छविंद्र कर्मा, दीपक कर्मा के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। 

आपको बतादें मंगलवार को कुआंकोंडा में नक्सली हमले में चार जवान शहीद हुए थे। माओवादियों ने एंडीलैंड माइन व्हिकल को आईईडी ब्लास्ट के जरिए उड़ाया था। इस धमाके में चार जवान शहीद हो गए जबकि इलाके के इकलौते बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की भी मौत हो गई। 


लेखक के बारे में