मध्यप्रदेश की चित्रकूट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्रोल हो गए। हालांकि ये सीट पहले भी कांग्रेस के ही कब्जे में थी और इस बार के नतीजे भी कांग्रेस के ही पक्ष में गए हैं, लेकिन बीजेपी की हार के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर चुटकी ली जा रही है। सोशल मीडिया पर भोपाल ट्रेंडिंग में मध्य प्रदेश और #MadhyaPradesh हैशटैग लगातार ट्रेंड करता रहा।
ये भी पढ़ें- चित्रकूट चुनाव का नतीजा
ट्वीटर पर एक तस्वीर कई यूजर्स ने पोस्ट की है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान पर चुटकी ली गई है।
Result of #Chitrakoot by-elections 😉#Congress leads #BJP#MadhyaPradesh #byelections #bypoll pic.twitter.com/mk8fNOxbma
— Cha Cha (@TheLegendChap) November 12, 2017
जाहिर है कि ये तस्वीर दो अलग-अलग तस्वीरें जोड़कर बनाई गई हैं, एक में सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे की है, जबकि दूसरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शौचालय निर्माण को प्रोत्साहन देने के दौरान की।
इसी हैशटैग पर एक और पोस्ट में शिवराज सिंह चौहान पर ये तंज कसा गया है कि लगता है मामाजी की अमेरिका से अच्छी सड़कें जनता को पसंद नहीं आ रही हैं।
‘चित्रकूट मे कांग्रेस 15,000 वोटों से जीती, लगता है मामा जी की अमेरीका से अच्छी सड़के जनता को पसंद नही आ रही’#Chitrakoot #ShivrajSinghChouhan #MadhyaPradesh https://t.co/gMuSdTteg8
— जनता का रिपोर्टर (@HindiJKR) November 13, 2017
मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से बेहतर-शिवराज
MP की सड़कें वॉशिंगटन से बेहतर’ सीएम शिवराज के इस बयान का सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर जोक बनने के बाद अब विपक्ष ने ली चुटकी #MPRoads pic.twitter.com/pNLup2s7Qo
— IBC24 (@IBC24News) October 25, 2017
भाजपा के देश बदल रहा है के नारे पर भी कुछ यूजर्स ने चित्रकूट चुनाव नतीजे से तंज कसा।
“गुरदासपुर” के बाद अब “मध्यप्रदेश” में भी कांग्रेस की जीत,लगता है देश “सचमुच” बदल रहा है.
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) November 12, 2017
हालांकि इसके जवाब में सोशल मीडिया पर पलटवार करने वालों की भी कमी नहीं रही। एक यूजर ने लिखा, चित्रकूट की जीत के बाद राहुल गांधी सरकार बनाने का दावा करने वाले हैं।
मध्यप्रदेश की चित्रकोट सीट जीतने के बाद राहुल जी,राष्ट्रपति से मिल कर सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले हैं।
.
.