बाइक में आग लगने से दो लड़कों की जलकर मौत, मालवाहक वाहन से टक्कर के बाद नहीं मिला संभलने का मौका

Ads

बाइक में आग लगने से दो लड़कों की जलकर मौत, मालवाहक वाहन से टक्कर के बाद नहीं मिला संभलने का मौका

  •  
  • Publish Date - January 30, 2021 / 11:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

मुंबई, 30 जनवरी (भाषा) । महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक मालवाहक वाहन से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई जिससे उस पर सवार दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आसेगांव पुलिस थाना क्षेत्र के तहत परतवाड़ा गांव के निकट हुई जब मोटर साइकिल की टक्कर शुक्रवार शाम मालवाहक वाहन से हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे सार्थक वैद्य (17) और निवरुत्ति सालव (15) की मौत हो गई।

Read More News:  मंदिर…चंदा…चिट्ठी…हे राम! मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने को लेकर श्रीराम के ननिहाल में छिड़ी सियासी जंग

उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सड़क पर 25 से 30 मीटर तक घिसटती चली गई जिसकी चलते घर्षण से निकली चिंगारी से दोपहिया वाहन के पेट्रोल टैंक में विस्फोट हो गया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों नाबालिग आग की चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तालानी गांव का रहने वाला सार्थक 10वीं कक्षा का छात्र था जबकि निवरुत्ति आठवीं में पढ़ता था।

Read More News: एक्सिस बैंक के एटीएम में ब्लास्ट कर बदमाशों ने की लूट की वारदात, धम…

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पानी की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उन्होंने कहा कि मालवाहक वाहन के चालक के खिलाफ आसेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।