Shopian Encounter News: एक बार फिर घाटी में गुंजी गोलियों की आवाज, जम्मू-कश्मीर के इस इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना ने घेरा पूरा इलाका

Ads

Shopian Encounter News: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार शाम से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 10:20 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 10:21 PM IST

Shopian Encounter News/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
  • यह एनकाउंटर शाम करीब 7:45 बजे शोपियां जिले के चनपोरा गांव, सैदपोरा पीन इलाके में हो रही है।
  • इस मुठभेड़ में आतंकी जाकिर गनई और लतीफ भट्ट के फंसे होने की आशंका है।

Shopian Encounter News: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह एनकाउंटर शाम करीब 7:45 बजे शोपियां जिले के चनपोरा गांव, सैदपोरा पीन इलाके में शुरू हुआ है। सूत्रों के मुताबिक़, दो आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

सेना और पुलिस की कई टीमें ऑपरेशन में शामिल

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में आतंकी जाकिर गनई और लतीफ भट्ट के फंसे होने की आशंका है। (Shopian Encounter News) इस ऑपरेशन में सेना की 44 आरआर, 20 आरआर, 34 आरआर, 03 पैरा और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और शोपियां पुलिस की टीमें शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, पूरे इलाके को घेर लिया गया है और एनकाउंटर अभी जारी है।

मोस्ट वांटेड आतंकी है जाकिर अहमद गनई

Shopian Encounter News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जाकिर अहमद गनई दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला बताया जाता है और वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा A++ कैटेगरी का मोस्ट वांटेड आतंकी है। वह कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। अक्टूबर 2025 में कुलगाम एनआईए कोर्ट ने उसके खिलाफ पब्लिक नोटिस भी जारी किया था। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान जाकिर गनई का नाम स्थानीय आतंकियों में सामने आया था. जांच एजेंसियों के अनुसार, वह सुरक्षा बलों पर हमलों और टारगेट किलिंग की घटनाओं में भी शामिल रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-