Sagar Snake Bite News:सागर जिले के बंडा क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 18 वर्षीय युवक को पिछले आठ महीनों में चार बार सांप डस चुका है। बावजूद इसके हर बार समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद परिवार दहशत में है।
जानकारी के अनुसार, बंडा क्षेत्र के ग्राम धुरमार निवासी 18 वर्षीय नमन चौबे पिता नारायण चौबे कक्षा 12वीं का छात्र है। बीते दिनों वह अपने घर पर था तभी उसे सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और तत्काल परिजन उसे तत्काल बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया, जहां उसका अब इलाज जारी है।
युवक को सांप ने कई बार डसा
Sagar Snake Bite News नमन के चाचा प्रभुदयाल चौबे ने बताया कि पिछले आठ महीनों में यह चौथी बार है, जब नमन को अलग-अलग सांप ने डसा है। पहली घटना नवंबर 2025 में हुई थी। इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गया। इसके बाद दिसंबर 2025 में दूसरी बार जनवरी 2026 में तीसरी बार और अब जुलाई 2026 में चौथी बार सांप ने उसे डस लिया। हर बार परिवार ने बिना किसी झाड़-फूंक या अंधविश्वास में पड़े सीधे अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया, जिससे उसकी जान बच सकी।
बार-बार एक ही युवक को क्यों डस रहा है सांप?
Sagar Snake Bite News परिजनों का कहना है कि आखिर बार-बार एक ही युवक को सांप क्यों डस रहा है? यह समझ से परे है। इस कारण पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है। इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना ही सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। समय पर चिकित्सा मिलने से सर्पदंश के अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
18 वर्षीय युवक को पिछले आठ महीनों में चार बार अलग-अलग मौकों पर सांप ने डसा है।
यह घटना कहां की है?
यह मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र के ग्राम धुरमार का है।
युवक की जान कैसे बची?
हर बार परिजन उसे बिना देरी किए सीधे अस्पताल ले गए, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।
क्या सर्पदंश में झाड़-फूंक करानी चाहिए?
नहीं। सर्पदंश की स्थिति में सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना है। झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
क्या बार-बार सांप का काटना किसी वैज्ञानिक कारण से जुड़ा है?
उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह कहना संभव नहीं है। किसी एक व्यक्ति को कई बार सर्पदंश होना असामान्य हो सकता है, लेकिन इससे किसी विशेष कारण का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। इस मामले में भी ऐसा कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है।