Janjgir Champa News: शहर में दिनदहाड़े उठाईगिरी, बाइक की डिक्की खोलते ही किसान के उड़े होश…. CCTV में कैद हुआ शातिर

Ads

Janjgir Champa News: जांजगीर-चाम्पा में एक ग्रामीण की बाइक की डिक्की से अज्ञात बदमाश ने 60 हजार नगद पार कर दिए।

Janjgir Champa News/Photo Creadit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • बैंक से ₹60 हजार निकालने के बाद ग्रामीण की बाइक की डिक्की से नकदी चोरी हो गई
  • घटना मोदी चौक के पास हुई, जब पीड़ित दुकान में सामान लेने गया था
  • पुलिस को CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है और उसकी तलाश जारी है

Janjgir Champa News: जांजगीर-चाम्पा के मोदी चौक के पास उठाईगिरी का मामला सामने आया है। यहाँ एक ग्रामीण किसान की बाइक की डिक्की से अज्ञात बदमाश ने 60 हजार नगद पार कर दिए। पूरी वारदात के बाद पुलिस को बैंक और आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

दुकान के बाहर खड़ी बाइक को बनाया निशाना

Janjgir Champa News दरअसल, सरवानी गांव का रामनारायण साहू, बाइक से चाम्पा के यूनियन बैंक आया था। यहां बैंक से 60 हजार रुपये निकालने के बाद बाइक की डिक्की में रुपये को रख दिया, फिर कई दुकान में रुका था। इस दौरान मोदी चौक के पास जब ग्रामीण रामनारायण साहू बाइक को छोड़कर दुकान में गया। उसी दौरान बदमाश ने बाइक की डिक्की से 60 हजार रुपये को पार कर दिया। कुछ देर बाद ग्रामीण जब दूसरी दुकान में गया तो उसे उठाईगिरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस ने CCTV खंगाला तो एक संदिग्ध व्यक्ति, बैंक और दुकान के पास दिखा है। अब इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

 

 

ये भी पढ़ें

 

 

चोरी की घटना कहां हुई?

यह घटना जांजगीर-चाम्पा के मोदी चौक के पास हुई।

कितनी रकम चोरी हुई?

बाइक की डिक्की से ₹60,000 नकद चोरी किए गए।

पैसे कहां से निकाले गए थे?

पीड़ित ने यूनियन बैंक से ₹60,000 निकाले थे।

पुलिस को क्या सुराग मिला है?

बैंक और आसपास के CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

ऐसी घटना से बचने के लिए क्या सावधानी रखें?

बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद उसे बाइक की डिक्की में न छोड़ें। संभव हो तो रकम सीधे सुरक्षित स्थान पर रखें और यदि बड़ी राशि हो तो किसी साथी के साथ यात्रा करें।