इंजन का एक हिस्सा टूटकर गिरा, दबकर दो बच्चों की मौत

इंजन का एक हिस्सा टूटकर गिरा, दबकर दो बच्चों की मौत

इंजन का एक हिस्सा टूटकर गिरा, दबकर दो बच्चों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: July 6, 2021 11:30 am IST

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), छह जुलाई (भाषा) सोनभद्र जिले के पिपरी क्षेत्र में एक ट्रॉलर के इंजन का हिस्सा टूट कर गिरने से उसके नीचे दबकर दो बच्चों की मौत हो गई जबकि उनके माता-पिता घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अनपरा थाना क्षेत्र का बेलवादह गांव निवासी विनोद (35) सोमवार की रात अपने ट्रॉलर पर कोयला लादकर वाराणसी के लिए निकला था। रास्ते में घर से उसने अपनी पत्नी दुर्गा (30) और बच्चों करुणा (आठ) और अर्जुन (सात) को भी वाहन पर बैठा लिया।

उन्होंने बताया कि रास्ते में गाढ़ा बैरियर के पास ट्रॉलर के इंजन का एक हिस्सा अचानक टूट कर झटके से वाहन में बैठे लोगों पर गिरा, जिसमें दबकर करुणा और अर्जुन की मृत्यु हो गई और विनोद तथा दुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में