पुलिस बल को सफलता, लाल सलाम के दो दर्जन लड़ाके गिरफ्तार
पुलिस बल को सफलता, लाल सलाम के दो दर्जन लड़ाके गिरफ्तार
बस्तर के जगदलपुर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ शिकंजा कसा। अलग-अलग जिले में हुई CRPF, DRG और जिला पुलिस बल की कार्रवाई में करीब दो दर्जन नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
ये भी पढ़ें- जेल में बंद विनोद वर्मा से मुलाक़ाती कक्ष में मिले भूपेश बघेल
बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में 12 स्थाई वारंटी नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। वहीं बचेली इलाके के कमालूर से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सलियों पर भांसी इलाके की तीन गाड़ियों में आग लगाने का आरोप है।

ये भी पढ़ें- रमन सरकार के 14 साल ,हर जिले में होगा उत्सव
इसी तरह सुकमा जिले के कुकानार में भी पांच नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, जिन पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने का आरोप है। CRPF, DRG और जिला पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में पांचो नक्सली पकड़े गए हैं। जगदलपुर में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को ओरछा इलाके से बरामद किया है, जो स्कूल जाना छोड़ कर माओवादियों के नाटक मंडली में शामिल होकर उनके संगठन में काम कर रही थी।

ये भी पढ़ें-कार में सवार आई मौत, 4 बाइक सवारों को बूरी तरह रौंदा
आपको बता दें कि बाल संघ पर काम करने की वजह से बस्तर पुलिस को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी मिला है। इधर, नारायणपुर पुलिस ने छोटे डोंगर इलाके के सप्ताहिक बाजार से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली मड़ोनार एरिया जनमिलिश्या संगठन का सक्रिय सदस्य है, जो कई वारदातों में शामिल था।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


