आईईडी ब्लास्ट में एसआई समेत 2 जवान घायल, पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो आरक्षक जख्मी

Ads

आईईडी ब्लास्ट में एसआई समेत 2 जवान घायल, पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो आरक्षक जख्मी

  •  
  • Publish Date - December 15, 2018 / 09:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

बीजापुर। जिले में शनिवार को नक्सलियों के लगाए IED के ब्लास्ट होने से एक SI समेत 2 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भैरमगढ़ थानाक्षेत्र के पुंडरी के जंगले में टीम गश्त करने निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों के लगाए हुए आईईडी में ब्लास्ट हो गया और एसआई समेत 2 जवान घायल हो गए।

ASP दिव्यांग पटेल ने बताया कि घायल एसआई का नाम कमलनारायण गेंदरे और जवानों के नाम शफीक खान और मुन्ना मोडियामि है। घायल तीनों जवानों की हालत सामान्य बतई जा रही है। वहीं घायल आरक्षक मुन्ना मोडियामि को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल घायलों का भैरमगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार हो रहा है।

यह भी पढ़ें : इंसानी दुनिया और समुद्री दुनिया की अनोखी कहानी है एक्वामैन 

वहीं भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में ही पहाड़ी से पत्थर गिरने से 2 जवान घायल हो गए। ये जवान गश्त के लिए निकले थे कि अचानक एक पहाड़ी से पत्थर नीचे गिरा और जवान घायल हो गए। इन जवानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।