अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Ads

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 22, 2021 / 05:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

महोबा (उत्तर प्रदेश), 22 जून (भाषा) महोबा जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की सोमवार को मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मुस्करा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार रिवई गांव निवासी चन्द्रशेखर (30) की मौके पर मौत हो गयी और गंभीर रूप से घायल जगदीश (25) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जितेंद्र पाल (20) नामक युवक घायल हुआ है।

इस सिलसिले में अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा सिम्मी

सिम्मी