रेलवे पुल से गिरने के कारण बाइक सवार दो युवकों की मौत, रेलिंग से टकराने के बाद गिरे 50 फीट नीचे

Ads

रेलवे पुल से गिरने के कारण बाइक सवार दो युवकों की मौत, रेलिंग से टकराने के बाद गिरे 50 फीट नीचे

  •  
  • Publish Date - November 30, 2020 / 05:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 30 नवंबर (भाषा) फतेहपुर जिले के बहरामपुर गांव के नजदीक रेलवे पुल की रेलिंग से टकराने के बाद नीचे गिरने के कारण मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।

ये भी पढ़े- ‘कोविडशील्ड’ वैक्सीन लगावाने से मस्तिष्क में हो रहा गहरा प्रभाव, टी…

थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेन्द्रनाथ राय ने सोमवार को कहा, ‘बहरामपुर गांव के नजदीक बने रेलवे पुल की रेलिंग से रविवार देर शाम मोटरसाइकिल के टकराने के बाद उसमें सवार दो युवक उछलकर नीचे में गिर गए। पुल करीब 50 फुट की ऊंचाई पर है। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी और दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’

ये भी पढ़े- होटलों में दबिश देकर पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, कमरों …

उन्होंने कहा, ‘दोनों युवकों की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव के रहने वाले जयकरन धोबी (22) और महेश प्रजापति (21) के रूप में हुई। दोनों के शव कब्जे में ले लिए गए हैं और उनका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।’