बेमेतरा में दो नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, दोनों संक्रमित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी

बेमेतरा में दो नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, दोनों संक्रमित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी

बेमेतरा में दो नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, दोनों संक्रमित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 10, 2020 4:40 pm IST

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमतरा में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, ये दोनों मरीज स्वास्थ्य कर्मी बताए जा रहे हैं। जो कि साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। ये लोग अमलीडीह कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने कहा, वन अधिकार दावों के निपटान के लिए अलग ​से कमिश्नर की होगी नियुक्ति, मनरेगा…

बता दें कि इसके पहले प्रदेश में आज 51 नए मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार एक दिन में 51 नए मरीज मिले। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1296 हो गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या 897 हुई।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आज 51 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, रायपुर समेत इन जिल…

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 51 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई है। इनमें बलरामपुर से 10, रायपुर से 8, महासमुंद से 7, रायगढ़ से 7, बिलासपुर से 5, राजनांदगांव से 3, कोरबा, मुंगेली, कवर्धा और दुर्ग से 2-2, अंबिकापुर, कोरिया और बेमेतरा से एक-एक मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं बीती देर रात 29 नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की थी। इनमें जांजगीर से 26, सरगुजा से 2 और जशपुर से 1। वहीं जशपुर में 4 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश में अब तक 402 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं।

ये भी पढ़ें: सरोज पांडे बोलीं- कांग्रेस सरकार का जीवन लंबा नहीं, शैलेश नितिन ने …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com