नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो किशोरों की मौत

Ads

नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो किशोरों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 17, 2021 / 07:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

बैतूल (मप्र) 17 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के बैतूल के एक गांव में शनिवार को नदी में नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई।

चिचोली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय सोनी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 95 किलोमीटर दूर शाहपुर तहसील के बल्लौर गांव में शनिवार दोपहर को हुई। मृतकों की पहचान दिव्यांग आर्य (18) और हर्ष आर्य (17) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि चिचोली से नौ बच्चे पिकनिक मनाने के लिए तारमखेड़ा गए थे और वापस लौटते समय बच्चे बल्लौर गांव के पास नदी में नहाने लगे, इस दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

भाषा सं दिमो शोभना

शोभना

ताजा खबर