अस्पताल में पति से मिलने आई दो पत्नियां, हुई जमकर मारपीट
अस्पताल में पति से मिलने आई दो पत्नियां, हुई जमकर मारपीट
शिवपुरी के जिला अस्पताल में आज जमकर हंगामा हुआ… दो महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई… दरअसल पारिवारिक कलह के चलते 108 एंबुलेंस के ड्राइवर शादाब खान ने जहर खा लिया था.. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था.. शादाब खान की दो पत्नियां है.. दोनों ही उससे मिलने अस्पताल पहुंची थी… जहां दोनों आपस में भिड़ गई… दोनों में जमकर मारपीट और हाथापाई हुई.
खुद बीमारी की हालत में बिस्तर पर लेटे शादाब खान को बीच बचाव करना पड़ा.. लेकिन दोनों की लड़ाई जारी रही… बाद में आसपास के लोगों ने बीच बचाब कर दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया…बताया जा रहा है… कि शादाब ने एक पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर रखी है… जिसका पता दोनों पत्नियों को चल गया… इस बात को लेकर विवाद हुआ था… जिसके चलते शादाब ने जहर खा लिया था… जिसके बाद आज जब अस्पताल में फिर से दोनों पत्नियों का आमना सामना हुआ.. तो वो आपस में भिड़ गई।

Facebook


